RAIGARH

विप्र परिवार द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विश्व कल्याण की कामना की गई

रायगढ़ – अपने सुख-दुःख के साथी के रूप में समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध विप्र परिवार द्वारा प्रतिमाह आयोजित किए जाने वाले सुंदरकांड पाठ की श्रृंखला में इस माह भी भव्य आयोजन संपन्न हुआ। शनिवार, 13 जून को रायगढ़ नगर स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के समीप खर्रा घाट रामेश्वरम धाम में संध्या 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों विप्र बंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की आराधना की।

कार्यक्रम का आयोजन हर माह की भांति विप्र परिवार के अध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ किया तथा समाज, राष्ट्र एवं संपूर्ण विश्व के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और हनुमान जी के जयकारों से रामेश्वरम धाम गुंजायमान होता रहा।

इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित विप्रजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भानु प्रताप मिश्र, विनय कुमार मिश्रा, पिंटू दुबे, ऋषिकांत पाण्डेय, अनुदीप मिश्रा, नागेश दुबे, सुशील पाण्डेय, अजय तिवारी, विजय दुबे, अनुज शुक्ला, अवधमणि तिवारी, सुनील शुक्ला, बब्लू मिश्रा, दीपक उपाध्याय, प्रेम मिश्रा, कालिका पाण्डेय, पुष्पेन्द्र तिवारी, पप्पू मिश्रा, आशीष तिवारी, एम. पी. मिश्रा, अनिल दुबे, गिरी बाबा, पंकज मिश्रा, पवन पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय, जगदीश शरण द्विवेदी, संजय पाण्डेय, राजकुमार मिश्रा, राघव मिश्रा, राममुनी तिवारी, वेद प्रकाश पाण्डेय, अरुण दीक्षित, अंकित त्रिपाठी, आशीष कुमार तिवारी तथा रामाकांत त्रिपाठी सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य विप्रजन उपस्थित रहे।

विप्र परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक माह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार करना, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना तथा लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का पाठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और सामाजिक एकता का माध्यम भी है। इससे लोगों के मन में धर्म, संस्कार और सेवा की भावना मजबूत होती है।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित सुंदरकांड का पाठ जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने और मानसिक शांति प्रदान करने वाला माना जाता है। इसी विश्वास के साथ सभी ने सामूहिक रूप से पाठ में भाग लिया और विश्व कल्याण, मानवता की रक्षा तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन की सफलता पर विप्र परिवार विप्र परिवार के अध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी माह में भी इसी प्रकार अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की। पूरे आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का संदेश दिया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking