RAIGARH

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में सीएमएचओ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

टीकाकरण, संस्थागत प्रसव एवं हाईरिस्क गर्भवती माताओं की निगरानी पर विशेष जोर

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को दिए गए लक्ष्य

रायगढ़, 15 जून 2026/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ के आरोग्यम् सभाकक्ष में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमएचओे डॉ. अनिल कुमार जगत ने की।
बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, बीईटीओ, बीपीएम, बीडीएम, बीएम, मितानिन समन्वयक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में राज्य स्तर पर 10 जून को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन पर विशेष चर्चा की गई। बैठक के दौरान शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य एवं चिरायु कार्यक्रम, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य संरक्षण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, ब्लड बैंक एवं ब्लड स्टोरेज सेंटर, सिकल सेल कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इसके साथ ही राष्ट्रीय कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह एवं स्ट्रोक नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय तंबाकू निषेध कार्यक्रम की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया। समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधकों को शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी एवं फॉलोअप करने, उचित खान-पान तथा दवा सेवन संबंधी परामर्श प्रदान करने पर विशेष बल दिया। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking