RAIGARH
एसी की कंप्रेसर फटने से भीषण हादसा, मौके पर एक की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

रायगढ़ /शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर स्थित आईटीआई कालोनी में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में अचानक AC फटने से भीषण हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति पुरुषोत्तम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर का एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिसका इलाज जारी है
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 3 से 4 बजे के। आसपास की बताई जा रही है। धमाका इतना जोरदार था कि मकान के अंदर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर के अंदर रखे समान के साथ साथ दो मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से आग से जल गई । वही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
