सीईओ जनपद रायगढ़ ने किया प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण

रायगढ़ / कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायगढ़ सनत कुमार नायक ने पूर्वांचल के ग्राम पंचायत महापल्ली में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घर पहुंच कर आवास निर्माण का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि पूरे जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में आवास योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए निरीक्षण कर रहे हैं।
2024– 25 और 2025–26 इन दो वर्षों में स्वीकृत आवास जो प्रारंभ नहीं हुए हैं, या फिर प्लिंथ लेबल पर छोड़ दिया गया है या डोर लेबल तक बनाया गया है। ऐसे हितग्राहियों के यहां निरीक्षण कर उन्हें समझाइश दी जा रही है, बरसात के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कर ले।
ग्राम महापल्ली में 290 आवास स्वीकृत किया गया है जिनमें 70% पूर्ण हो चुका है शेष 30% आवास अधूरे हैं जिनका निरीक्षण किया जा रहा है तथा हितग्राहियों को जल्द से जल्द बरसात के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ताकि उन्हें असुविधा न हो। महापल्ली में आवास योजना कार्य प्रगति पर है।
