RAIGARH

“ऑपरेशन प्रहार” में दोहरी कार्रवाई, 6.5 टन संदिग्ध कबाड़ और दो मालवाहक वाहन जब्त

🚨 लैलूंगा और छाल पुलिस की संयुक्त सफलता, ₹28.48 लाख की संपत्ति पुलिस के कब्जे में

🚨 कबाड़ के अवैध परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई, दो चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही*10 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा एवं थाना छाल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ (₹1.48), एक 14 चक्का ट्रक तथा एक माजदा वाहन सहित कुल ₹28.48 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।

🔸 लैलूंगा पुलिस ने 14 चक्का ट्रक सहित 4.5 टन कबाड़ किया जब्त दिनांक 09 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 14 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध लोहे का स्क्रैप पत्थलगांव से लैलूंगा होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खम्हार मोड़ मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक CG-14 MF-0223 को रोककर जांच की। वाहन चालक महेन्द्र लहरे (36 वर्ष), निवासी गोढ़ीकला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर से कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी में ट्रक में लगभग 4.5 टन लोहे का स्क्रैप मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.08 लाख तथा ट्रक की कीमत लगभग ₹15 लाख आंकी गई। पुलिस ने कुल ₹16.08 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर धारा 35(क), 35(ङ) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं हमराह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

🔸 छाल पुलिस की लगातार दूसरे दिन भी अवैध कबाड़ परिवहन पर सख्ती, माजदा सहित 2 टन कबाड़ किया जब्त इसी दिन थाना छाल पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन क्रमांक CG-12 AZ-3191 को ग्राम बोजिया के पास रोककर जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को सूचना मिली थी कि वाहन में अवैध रूप से कबाड़ लोड कर घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। वाहन चालक भूपेन्द्र यादव (36 वर्ष), निवासी ढोढ़ीपारा, कोरबा से कबाड़ के वैध दस्तावेज मांगे गए, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन में लोहे की छड़, एंगल, वाहनों के टूटे-फूटे पार्ट्स सहित लगभग 2 टन कबाड़ मिला। पुलिस ने ₹40 हजार मूल्य का कबाड़ एवं ₹12 लाख कीमत का माजदा वाहन, कुल ₹12.40 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर इस्तगासा क्रमांक 13/26 के तहत धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन एवं हमराह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार एवं चोरी की संपत्ति के परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध कबाड़ के स्रोत, स्वामित्व एवं उससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *"अवैध कबाड़ कारोबार चोरी और संगठित अपराधों की बड़ी कड़ी है। 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत रायगढ़ पुलिस पूरे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बिना वैध दस्तावेज कबाड़ का परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।"*

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking