RAIGARH

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक बने मोहम्मद फैज खान

नई दिल्ली | 20 जुलाई 2026

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, राष्ट्रहित एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मंच के मार्गदर्शक आदरणीय श्री इन्द्रेश कुमार जी ने सर्वसम्मति से प्रख्यात गोसेवक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री मोहम्मद फ़ैज़ ख़ान को छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का राष्ट्रीय संयोजक घोषित किया।

यह नियुक्ति राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा एवं युवा शक्ति को संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है। श्री मोहम्मद फ़ैज़ ख़ान के नेतृत्व में छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ देशभर में संगठन के कार्यों को नई गति एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर , अफ़ज़ल ख़ान, प्रांत संयोजक,रायगढ़ विभाग संयोजक चिंटू साबरी छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (छत्तीसगढ़) की ओर से श्री मोहम्मद फ़ैज़ ख़ान को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प से छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा देशभर के युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा के कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल, यशस्वी और गौरवपूर्ण कार्यकाल प्रदान करें।

बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।

जय हिन्द! वन्दे मातरम्!

जारीकर्ता:
अफ़ज़ल ख़ान
प्रांत संयोजक
छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, छत्तीसगढ़

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking