RAIGARH

भाजयुमो नेता आकाश शर्मा बने रोडोपाली मंडल के प्रभारी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता आकाश शर्मा को भाजयुमो जिला नेतृत्व द्वारा तमनार के रोडोपाली मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद आकाश शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे उनका प्रयास रहेगा कि रोडोपाली मंडल में युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाया जाए, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking