RAIGARH

लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने संस्कार पब्लिक स्कूल में मनाया फ्लैग डे

बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और कर्तव्यों की दी गई सीख

रायगढ़ – – देशभक्ति और संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने विगत 22 जुलाई  को जिले का अग्रणी शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़ में फ्लैग डे का शानदार आयोजन किया। कार्यक्रम का विशेष मार्गदर्शन क्लब अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक संस्कार पब्लिक स्कूल के डॉयरेक्टर लॉयन रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में भव्यता के साथ मनाया गया।

बच्चों को दी गई राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी–स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज का महत्व, उसके सम्मान और उससे जुड़े कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। तिरंगे के तीन रंगों और चक्र के अर्थ को सरल भाषा में समझाकर बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत की गई।

तिरंगा हमारी शान है – – अध्यक्ष श्री शिवशंकर अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, हमारा अभिमान है। हर बच्चे के मन में इसके प्रति सम्मान का भाव जगाना ही हमारी जिम्मेदारी है।देश सेवा से ही सच्ची सेवा शुरू होती है।हम सब मिलकर तिरंगे को सदा ऊंचा रखेंगे।

जीवन में अनुशासन को दें महत्व – – वहीं कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारे ध्वज का मान गगन से ऊँचा है। इसकी गरिमा को हम सदैव बरकरार रखेंगे।वहीं बच्चों को अनुशासन और कर्तव्य का ज्ञान सिखाना भी निहायत जरुरी है ताकि समाज व देश का हमेशा भला हो। फ्लैग डे हमें एकजुटता का भी संदेश देता है ताकि हम सब मिलकर देश की प्रगति में योगदान दें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्कूल प्रबंधन की तैयारी व व्यवस्था के लिये लॉयंस क्लब के सभी मेंबर्स ने स्कूल प्रबंधन की बेहद सराहना की।

इनका रहा योगदान – – कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक रामचन्द्र शर्मा, अध्यक्ष, शिवशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, पुरंजन पटेल, ओम प्रकाश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल अजंता, सुभाष अग्रवाल, संजय अग्रवाल बंजारी,आनंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील गर्ग, हनुमान अग्रवाल, गोपाल बापोड़िया, उपेंद्र सिंह, अनुराग अग्रवाल सहित क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी इस पहल के लिए क्लब का आभार व्यक्त किया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking