RAIGARH

श्रम विभाग का पोर्टल 27 जुलाई से फिर हुआ सुचारू

रायगढ़, 27 जुलाई 2026/ श्रम विभाग के विभागीय पोर्टल में पिछले कुछ दिनों से सर्वर संबंधी समस्या के कारण पंजीयन एवं विभिन्न योजनाओं के सुचारू संचालन में परेशानी आ रही थी। विभागीय डेटा को फिजिकल सर्वर से क्लाउड सर्वर पर माइग्रेशन के लिए 19 से 21 जुलाई 2026 तक पोर्टल पर कार्यों का संचालन भी स्थगित रखा गया था। पिछले एक सप्ताह से सर्वर में आ रही तकनीकी समस्या के चलते श्रमिकों के पंजीयन एवं योजनाओं से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे थे। विभाग द्वारा तकनीकी समस्या का निराकरण कर 27 जुलाई 2026 से विभागीय पोर्टल को पुनः सुचारू कर दिया गया है। अब श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीयन सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्य सामान्य रूप से संचालित होंगे। इससे श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने तथा आवश्यक कार्यों के लिए राहत मिलेगी।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking