RAIGARH

ब्राह्मण सेवा समिति की अध्यक्ष अमित शर्मा और सचिव आशीष शर्मा बने

रायगढ़ / श्री भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण सेवा समिति की एक बैठक की गई जिसमें पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने अपने कार्यकाल पूरा होने की घोषणा की और समाज की बैठक सभी वरिष्ठ और समाज के सभी सदस्यों के द्वारा पूर्व अध्यक्ष आदरणीय विनोद शर्मा पूजा ट्रांसपोर्ट द्वारा नवीन अध्यक्ष के लिए अमित शर्मा का नाम प्रस्ताव रखा जिसमें सर्वसम्मति से अमित शर्मा और सचिव पद के लिए आशीष शर्मा के नाम की घोषणा की गई। यहां बताना लाजिमी होगा कि अमित शर्मा वर्तमान में वार्ड नंबर 9 से पार्षद व एमआईसी सदस्य तथा आशीष शर्मा शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री हैं।
बैठक में उपस्थित सभी समाज के सदस्यों द्वारा पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किये गये सामाजिक और जन कल्याणकारी कार्यक्रम में सराहनीय योगदान के लिए समाज द्वारा प्रशंसा की गई।
अमित शर्मा द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर अमित और आशीष द्वारा सभी वरिष्ठजनों के आशीर्वाद लिया और आगे समाज के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा कहकर अभिवादन किया ब्राह्मण सेवा समिति एक रजिस्टर्ड संस्था है जो जनहित में 12 महीने कार्य करती है जिसमें पूरे समाज का भरपूर सहयोग रहता है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking