RAIGARH

सुन्नी मक्का मस्जिद जूटमिल में शान से ध्वजारोहण किया गया, अमन-चैन और खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ

रायगढ़। 15 अगस्त यौमे आज़ादी के मुबारक मौक़े पर सुन्नी मक्का मस्जिद जुटमिल में देशभक्ति, भाईचारे और एकता का पैगाम देते हुए पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर मस्जिद परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मस्जिद से जुड़े लोगों, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सुन्नी मक्का मस्जिद जुटमिल के इमाम रक़ीबुद्दीन साहब ने पूरे सम्मान के साथ ध्वजारहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद मौजूद लोगों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मस्जिद के सदर वसीम खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने यौमे आज़ादी के मुबारक मौक़े पर सभी जिले एवं प्रदेश वासियो को दिली मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि आज़ादी हमें अपने मुल्क की एकता, भाईचारे और आपसी मोहब्बत को हमेशा मजबूत बनाए रखने का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब और अनेकता में एकता से है। अलग-अलग मज़हब, ज़बान और संस्कृति के लोग मिल-जुलकर रहते आए हैं और यही आपसी भाईचारा हमारे मुल्क की सबसे बड़ी ताकत है। हमें मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम आगे बढ़ाते हुए देश की तरक़्क़ी में अपना योगदान देना चाहिए।

बच्चों में बांटी गई चॉकलेट और मिठाई

ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम में शामिल बच्चों के बीच चॉकलेट और मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ आज़ादी के इस मुबारक दिन को मनाया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर कार्यक्रम का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

इस दौरान बच्चों को देश की आज़ादी, तिरंगे की अहमियत और देश के प्रति सम्मान के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना रहा।

मुल्क की सलामती और अमन-चैन के लिए हुई ख़ास दुआ

झंडारोहण और बच्चों में मिठाई एवं चॉकलेट वितरण के बाद मुल्क की सलामती, अमन-चैन, खुशहाली और तरक़्क़ी के लिए ख़ास दुआ की गई। दुआ में हिंदुस्तान को हर तरह की परेशानी और मुसीबत से महफूज़ रखने, देश में आपसी मोहब्बत और भाईचारा कायम रखने तथा सभी नागरिकों के बीच एकता और सौहार्द बनाए रखने की दुआ मांगी गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सौहार्द का खुशनुमा माहौल देखने को मिला।

सुन्नी मक्का मस्जिद जुटमिल की ओर से यौमे आज़ादी के इस मुबारक मौक़े पर सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद पेश की गई और यह संदेश दिया गया कि हम सब मिलकर अपने प्यारे मुल्क हिंदुस्तान को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और तरक़्क़ी के रास्ते पर आगे बढ़ाएं।
आज के कार्यक्रम से मुख्यरूप से ईश मोहम्मद, मोहम्मद सत्तार अंसारी, शेख जुम्मन,हाजी मुबीन,मंजूर आलम, नौसाद आलम, इदरीस हसन, गुलज़ार अहमद, असरफ खान, इमरान खान, सब्बीर खान, फिरोज आलम,सलीम खान,एवं मस्जिद के नमाज़ी उपास्तिथ रहे

जय हिंद 🇮🇳

जारीकर्ता:
वसीम खान
सदर — सुन्नी मक्का मस्जिद जुटमिल

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking