RAIGARH

प्रयागराज ट्रेन का ट्रेड यूनियन काउंसिल ने किया जोरदार स्वागत


धमाल बाजा, फूल माला, मिठाई बाँट कर ख़ुशी मनाया


रायगढ़ / विशाखापट्टनम से प्रयागराज जा रही ट्रेन का रायगढ़ स्टेशन पहुंचने पर उत्साह का माहौल देखने को मिला. ट्रेड यूनियन काउंसिल पदाधिकारीयो द्वारा बाजा गाजा के साथ स्वागत किया गया. स्टेशन में प्रयागराज जा रहे यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया वही रेलवे ड्राइवरो को भी माला पहनाया गया तथा ट्रेन को फूलों से सजाया गया. ट्रेन ड्राइवर और यात्रियों को मिठाई बात कर खुशी का इजहार किया गया.इस अवसर पर ट्रेड यूनियन काउंसिल के संरक्षक प्रमोद सराफ अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, सचिव श्याम जायसवाल साथी विष्णु यादव, साथी मदन पटेल, साथी संजीव सेठी, साथी सुदर्शन उरांव,साथी प्रकाश सिंह, साथी भरत निषाद, साथी श्याम देवकर, साथी रास बिहारी खम्हारी, साथी शांति लाल खोडियार, साथी दीपक सिंह साथी विनय मोहन ठेठवार साथी टिल्लो राम साथी विशाल यादव,साथी राकेश ब्रहमे आदि उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि यात्री सुविधाओ के लिए ट्रेड यूनियन काउंसिल सतत प्रयास करता रहा है. विगत 27 03.26 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश साहब के रायगढ़ प्रवास पर अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह के नेतृत्व मे ट्रेड यूनियन काउंसिल का प्रतिनिधि मंडल महाप्रबंधक से मिला और 11 सूत्रीय मांगो पर चर्चा कर ज्ञापन सौपा. प्रतिनिधिमंडल ने इस बात को प्रमुखता से उठाया कि औद्योगिक नगरी रायगढ़ से दक्षिण भारत विशाखापट्टनम, चेन्नई वेल्लोर तिरुपति बैंगलोर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है. जबकि ये शहर शिक्षा चिकित्सा धार्मिक आई. आई. टी. हब के केंद्र है. जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है, वहीं प्रयागराज धार्मिक आस्था का केंद्र है जिसके लिए रायगढ़ से कोई सीधी ट्रेन व्यवस्था नहीं है. महाकुंभ के अवसर पर ट्रेन सुविधा दी गई थी. इस सुविधा को यथावत रखते हुए प्रयागराज के लिए कोई सीधी ट्रेन चलाई जावे. महाप्रबंधक तरुण प्रकाश साहब ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गौर से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. आश्वासन को अमली जामा पहनाते हुए विशाखापट्टनम प्रयागराज साप्ताहिक ट्रेन( 04160 -04159)प्रारंभ की गई.
ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के संरक्षक गणेश कछुवाहा, प्रमोद शराफ अध्यक्ष कलीमुल्लाह, सचिव श्याम जायसवाल ने ट्रेन परिचालन के लिए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि अन्य लंबित मांगे यथा नर्मदा एक्सप्रेस का परिचालन रायगढ़ से किए जाने, कोरबा के लिए पैसेंजर ट्रेन प्रारंभ किए जाने, वर्षों से लंबित महाराजा चक्रधर सिंह टर्मिनल की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.यह विग्यप्ति सचिव श्याम जायसवाल द्वारा जारी की गयी.

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking