RAIGARH

48 घंटे में अवैध शराब के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान- “ऑपरेशन आघात”

🚨 “ऑपरेशन आघात” में 121.250 लीटर अवैध शराब जब्त, अवैध अंग्रेजी-देशी और महुआ शराब के साथ गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई

🚨जूटमिल- कोतवाली में अंग्रेजी शराब व बीयर, तमनार-छाल-घरघोड़ा में भारी मात्रा में महुआ शराब पकड़ी गई

🚨 ऑपरेशन आघात के तहत लगातार कार्रवाई, आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

🚨 सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर भी पुलिस की नजर

🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिं ह के निर्देशन में “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई *23 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पुलिस ने पिछले 48 घंटों में लगातार कार्रवाई की है। अभियान के दौरान जूटमिल और कोतवाली थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब व बीयर, जबकि तमनार, छाल और घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी और रेड कार्रवाई करते हुए कुल 121.250 लीटर अवैध शराब बरामद की है। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई जारी है।

🚨जूटमिल पुलिस ने हमर ढाबा के पीछे दबोचा शराब बेचने वाला, 7.750 लीटर देशी शराब और बीयर जब्त जूटमिल पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर काशीराम चौक के पास हमर ढाबा के पीछे घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की पहचान कृष्णा सारथी पिता राजू सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी काशीराम चौक, गांधी नगर, थाना जूटमिल के रूप में हुई। उसके कब्जे से 25 नग 180 एमएल क्षमता वाली देशी प्लेन शराब की बोतलें, कुल 4.500 बल्क लीटर तथा झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 05 नग 650 एमएल की बीयर बोतलें, कुल 3.250 बल्क लीटर बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 7.750 लीटर शराब, कीमत करीब 3,050 रुपये जब्त की गई। आरोपी के पास शराब रखने अथवा बिक्री करने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जूटमिल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

🚨 कोतवाली पुलिस की रेलवे स्टेशन के बाहर कार्रवाई, 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त की कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति बैग में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में सूचना की तस्दीक कर रेड कार्रवाई की। मौके से सुरिस्ठ सिंह पिता हरिहर सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी बसतरा लाईन टोली रांची मोराबाडी थाना बरियापुर रांची (झारखंड) को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अलग-अलग बैगों में TEACHERS, BLACK DOG, VAT 69 सहित कुल 22.5 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल कीमत करीब 34,000 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 1,000 रुपये बरामद हुई। आरोपी शराब बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब एवं बिक्री रकम को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रकरण में धारा 34(2), 59(क), 34(1)(क)(ख), 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 तमनार पुलिस की बैक-टू-बैक कार्रवाई, दो मामलों में 51 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त तमनार पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ लगातार दो कार्रवाई करते हुए 51 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। पहली कार्रवाई में ग्राम मिलूपारा-खम्हरिया मार्ग पर पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर सन्तकुमार यादव पिता जगतु यादव उम्र 43 वर्ष निवासी लालपुर को पकड़ा। उसके कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को टांगरघाट में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर परवन कुमार राठिया पिता स्व. घुरउ राठिया उम्र 28 वर्ष निवासी टांगरघाट के घर की कोलाबाड़ी में दबिश दी। तलाशी के दौरान 20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन तथा अलग-अलग प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 31 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 6,200 रुपये, एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के पास शराब बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

🚨 छाल पुलिस की ग्राम सारसमार में रेड, 14 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार छाल पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को ग्राम सारसमार मेन रोड किनारे मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए संजय कुमार साण्डेल पिता स्व. साधराम साण्डेल उम्र 45 वर्ष निवासी सारसमार को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक बोतलों में भरी 14 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2,800 रुपये, बरामद की गई। शराब बिक्री के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

🚨 घरघोड़ा पुलिस ने बाड़ी में दबिश देकर 26 लीटर महुआ शराब पकड़ी घरघोड़ा पुलिस ने 22 अगस्त 2026 को ग्राम बैहामुड़ा में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीनारायण सारथी पिता गुलाब राम सारथी उम्र 41 वर्ष निवासी बैहामुड़ा के घर की बाड़ी में दबिश दी। तलाशी के दौरान तीन प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 26 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 5,200 रुपये, बरामद की गई। आरोपी शराब बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

🚨 सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर भी पुलिस की नजर अवैध शराब के कारोबार के साथ-साथ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के मालीडिपा तथा थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के कोसमनारा चौक में सार्वजनिक रूप से शराबखोरी करते पाए गए लोगों के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश “अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब से जुड़े लोगों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस की टीमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। आम नागरिक भी अपने आसपास होने वाली अवैध शराब की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।”

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking