RAIGARH

क्रिकेट अंडर 19 व अंडर 14 का कैंप आरंभ… रामचंद्र ने सिखाये क्रिकेट के गुर व बारीकियां


रायगढ़। क्रिकेट नए सत्र का आगाज में रायगढ़ स्टेडियम में क्रिकेट के अंडर 19 व अंडर 14 के कैंप की शुरूआत की गई। जिसमें सचिव रामचन्द्र शर्मा ने युवा खिलाडिय़ों को क्रिकेट की बारिकियों के बारे में जानकारी दी। ज्ञात हो कि बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आदेश पर जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के निर्देशन में नए सत्र की शुरूआत की गई है। जिसके तहत पिछले दिनों लगातार ट्रायल संपन्न हुए। आने वाले दिनों में प्लेट गु्रप के व एलिट ग्रुप के मैच खेले जाने हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ स्टेडियम में अंडर 19 व अंडर 14 के स्कील व फिटनेस कैंप की शुरूआत की गई। इस दौरान कोच चंद्रेश यादव, मलय आईच, खिलेश सिदार की उपस्थिति में जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे। चूंकि रामचन्द्र शर्मा पूर्व में प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं। तो उन्होंने कैंप के आरंभिक मौके पर युवा खिलाडिय़ों से अपना अनुभव साझा करते हुए खिलाडिय़ों को मोटिवेट किया। यह कैंप अक्टूबर माह में अंडर 19 की प्लेट ग्रुप की प्रतियोगिता एवं अंडर 14 की एलिट गु्रप की प्रतियोगिता आरंभ होते तक चलेगा। इस दौरान अभ्यास मैच करवाकर अंतिम रूप से टीम का गठन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने सभी खिलाडिय़ों को बेहतर खेलने के लिए अपना संदेश भिजवाया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking