RAIGARH

टीएनपी ग्रुप के सीएमडी ने पत्रकार दीपक शोभवानी को ‘बेस्ट रिपोर्टिंग  अवार्ड से किया सम्मानित….. कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित प्रतिष्ठित होटल बेबीलॉन में TNP NEWS GROUP द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए पत्रकार दीपक शोभवानी को ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’ से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार TNP NEWS GROUP एवं TNP AIRLINES के सीएमडी (चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर) श्री अमित पांडेय जी द्वारा अपने कर-कमलों से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शासन के कई वरिष्ठ मंत्रियों सहित रायपुर क्षेत्र के सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी मौजूदगी रही। साथ ही TNP न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर श्री राजीव कुमार जी भी इस अवसर पर मंच व सभा में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि सीएमडी श्री अमित पांडेय जी ने दीपक शोभवानी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शील्ड दे कर उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की मुक्तकंठ से सराहना की। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया का असली दायित्व जमीनी हकीकत को बिना किसी लाग-लपेट के सामने लाना है। दीपक शोभवानी ने हमेशा आम जनता की समस्याओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को पूरी संजीदगी व बेबाकी के साथ पटल पर रखा है। आज के दौर में तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता करना एक बड़ी चुनौती है, जिसे दीपक ने अपनी लगन से साबित कर दिखाया है। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रियों, विधायकों और एग्जीक्यूटिव एडिटर राजीव कुमार जी ने भी पत्रकारिता के क्षेत्र में दीपक के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह गौरवशाली सम्मान प्राप्त करने के बाद पत्रकार दीपक शोभवानी ने TNP समूह, सीएमडी श्री अमित पांडेय जी एवं एग्जीक्यूटिव एडिटर श्री राजीव कुमार जी का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन तमाम दर्शकों, पाठकों और पीड़ित लोगों के अटूट विश्वास का परिणाम है जिन्होंने अपनी बात रखने के लिए उन पर भरोसा जताया। उन्होंने आगे कहा कि इतने बड़े मंच पर, शासन-प्रशासन के दिग्गजों और वरिष्ठ पत्रकारों के बीच मिला यह सम्मान समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को कई गुना बढ़ा देता है। यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में भी बिना किसी दबाव या प्रभाव के सच को सामने लाने, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज बनने और जनहित के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाने की नई ऊर्जा व प्रेरणा देगा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों और साथी पत्रकारों ने दीपक शोभवानी को बधाई देकर सम्मानित किया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking