RAIGARH

20-21 वर्षों से कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों ने श्रम सम्मान निधि की मांग उठाई

रायगढ़, 24 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, जिला शाखा रायगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित श्रम सम्मान निधि के भुगतान की मांग को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया और संबंधित विभागों में आवेदन सौंपा।

संघ के अनुसार, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग रायगढ़, परियोजना क्रियान्वयन इकाई–01 रायगढ़, इकाई–02 धरमजयगढ़ तथा ग्रामीण विकास अभिकरण परियोजना मंडल के अंतर्गत कार्यरत दैनिक, मासिक, कलेक्टर दर एवं श्रमिक कर्मचारी पिछले 20–21 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक श्रम सम्मान निधि की राशि प्राप्त नहीं हुई है।

संघ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रतिमाह 4,000 रुपये श्रम सम्मान राशि दिए जाने का प्रावधान है। इसी मांग को लेकर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश अजनगल्ले, पूर्व प्रांतीय सचिव देवेंद्र साहू, विभागीय अध्यक्ष श्याम कुमार पटेल, नटवर लाल महंत सहित अन्य कर्मचारियों ने संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking