RAIGARH

सिकल सेल की पहचान से उपचार तक, 8 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग

1,457 रोगियों की पहचान, 100 को हाइड्रॉक्सीयूरिया उपचार से जोड़ा, 16,955 सिकल सेल कैरियर भी मिले

रायगढ़, 30 सितम्बर 2026/ सिकल सेल एनीमिया की समय पर पहचान, उपचार और नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत जिले में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग एवं उपचार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसका परिणाम है कि निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़कर जिले में 8 लाख 2 हजार 638 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
1 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2026 तक जिले में 7 लाख 82 हजार 127 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके विरुद्ध 8 लाख 2 हजार 638 लोगों की जांच की गई। यह निर्धारित लक्ष्य का 103 प्रतिशत है। स्क्रीनिंग के दौरान 1,457 सिकल सेल रोगियों की पहचान हुई, जबकि 16,955 सिकल सेल कैरियर चिन्हित किए गए। पहचान किए गए रोगियों में से 100 मरीजों को हाइड्रॉक्सीयूरिया उपचार से जोड़ा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि सिकल सेल कार्यक्रम में केवल रोगियों की पहचान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, बल्कि चिन्हित मरीजों को आवश्यक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और नियमित फॉलोअप से जोड़ने पर भी विशेष जोर है। जिला अस्पताल रायगढ़ में 694 तथा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ में 254 सिकल सेल रोगियों की पहचान हुई है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में भी स्क्रीनिंग एवं उपचार की प्रक्रिया लगातार जारी है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking