RAIGARH

कोलता समाज नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समाज में खासा उत्साह


संभाग के सभी आठों अंचल में बैठक सम्पन्न

रायगढ़। आगामी 15 अक्टूबर को रायगढ़ के संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में कोलता समाज संभाग रायगढ़ का नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह प्रदेश के मुखिया छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहा है। इस अवसर पर समाज के 100 से अधिक 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कोलता समाज संभागीय अध्यक्ष रत्थूलाल गुप्ता जी के निर्देश पर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रायगढ़ संभाग के तहत आने वाले आठ अंचलों में गत तीन दिवस के अंदर संभागीय पदाधिकारियों के प्रभार में बैठक सम्पन्न हो गया है। सभी आठ अंचल क्रमशः रायगढ़ तमनार पुसौर सरिया घरघोड़ा धर्मजयगढ़ लैलूंगा तथा कोठीखोल अंचल में बैठक सम्पन्न हुआ। सभी अंचल के बैठक प्रभारियों से मिली सूचना के अनुसार कोलता समाज में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोलता समाज के साथ नुआखाई भेंटघाट करेंगे तथा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित भी करेंगे।ऐसे में काफी उत्साह के साथ आगामी 15 अक्टूबर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में अपनी उपस्थिति देने के लिए समाज के ग्राम प्रतिनिधि सहित शाखा सभा और अंचल के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दी है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking