RAIGARH

जिले के विभिन्न मतदान केद्रों पर आयोजित किया जा रहे विशेष शिविर

मतदाता सूची के सत्यापन के साथ पात्र मतदाताओं के पंजीयन पर जोर

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026// भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के सत्यापन और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए अक्टूबर माह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से मतदाता सूची का सत्यापन करने के साथ पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा के अंतर्गत मतदान केंद्र सरडेगा, झगरपुर, लारीपानी, बगुडेगा, कंझारी, पाकरगांव, रेगड़ी, सारसमाल, मुकड़ेगा, अंगेकेला तथा कोडासिया में विशेष शिविर आयोजित किए गए। वहीं विधानसभा क्षेत्र 19-धरमजयगढ़ के अंतर्गत मतदान केंद्र बरघाट कुमरता, जोगड़ा, बकरूमा, परसा एवं धरमजयगढ़, बायसी-1, पोड़ीछाल, छर्राटांगर, गेरसा, तिलाईपाली, सजापाली, चरखापारा, तथा उदुड़ा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में पुसौर में बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची के सत्यापन, पंजीयन प्रक्रिया तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) वर्तमान मतदाता सूची का पूर्व की मतदाता सूची से मिलान कर रहे हैं। पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरने की जानकारी दी जा रही है। निर्धारित अर्हता तिथियों पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी नियमानुसार अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की जांच करें। नाम दर्ज नहीं होने पर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in अथवा ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking