RAIGARH

किसान सम्मान निधि से खेती- किसानी को मिल रहा संबल, भगत राम पटेल ने जताया आभार

सालाना 6 हजार रुपये की सहायता से खाद और दवाइयों के खर्च में मिल रही मदद

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026/ केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। रायगढ़ जिले के ग्राम कछार निवासी किसान भगत राम पटेल के लिए भी यह सहायता उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि से खेती के दौरान खाद, दवाइयों और फसलों की देखभाल से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है।

तीन किस्तों में मिलते हैं सालाना 6 हजार रुपये

भगत राम पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन्हें सालभर में 6 हजार रुपये तीन किस्तों में प्राप्त होते हैं। प्रत्येक किस्त में 2 हजार रुपये मिलते हैं। खेती के दौरान फसलों में दवाइयों के छिड़काव और अन्य जरूरी कृषि कार्यों के लिए धन की आवश्यकता होती है। ऐसे में योजना की राशि इन जरूरतों को पूरा करने में सहायक होती है।

किसानों के लिए आर्थिक सहारा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। इसका उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। योजना से लाभान्वित किसान भगत राम पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिलने वाली राशि खेती-किसानी के कार्यों में मददगार है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking