RAIGARH

पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, 31 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता, रोचक सवालों के जवाब देकर विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान और तार्किक क्षमता

रायगढ़, 25 अक्टूबर 2026/ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विकासखंड के सभी 31 संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई। पहले वर्ग में कक्षा 6वीं से 8वीं और दूसरे में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी शामिल हुए। लिखित परीक्षा के बाद चयनित विद्यार्थियों की टीमों ने पासिंग राउंड, बहुविकल्पीय प्रश्न, बजर राउंड और चित्र पहचानो जैसे चरणों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की गई, जिसे शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सराहा।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना था। साथ ही, विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रयास विद्यालय और राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। चयनित प्रतिभागी अब 14 नवंबर को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking