RAIGARH

खरसिया पुलिस की गांजा तस्करों पर लगातार दूसरी बड़ी चोट, 1.805 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

🚨 कुनकुनी में चिकन सेंटर के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, 90 हजार रुपये का गांजा जब्त

🚨 सप्ताह के भीतर खरसिया पुलिस की दूसरी गांजा रेड कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत आरोपी को भेजा गया जेल

*रायगढ़, 30 अक्टूबर* । ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ की खरसिया पुलिस ने सप्ताह के भीतर गांजा रेड की दूसरी कार्रवाई की गई है । 28 अक्टूबर को खरसिया पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव में रेड कार्रवाई कर आरोपी मोहन लाल गुप्ता 5.025 किलोग्राम गांजा जब्त कर कार्यवाही किया गया था । इसी कड़ी में कल गांजा तस्करी के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम कुनकुनी से 1.805 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। एक सप्ताह के भीतर खरसिया पुलिस की यह दूसरी गांजा रेड कार्रवाई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुनकुनी निवासी भागीरथी पटैल अवैध बिक्री के लिए गांजा लेकर गांव पहुंचने वाला है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने ग्राम कुनकुनी स्थित योगेश चिकन सेंटर के पास घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम भागीरथी पटैल पिता स्व. नकुल प्रसाद पटैल उम्र 42 वर्ष, निवासी सरईपाली (कुनकुनी) बताया तथा अपने थैले में गांजा रखना स्वीकार किया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से 1.805 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 90,000 रुपये है, बरामद कर जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सतत पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, एएसआई उमाशंकर घृतांत, प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी तथा आरक्षक सत्यनारायण सिदार एवं अनूप मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking