RAIGARH

महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत छूट बनी आर्थिक बचत का आधार

जिले की 1,786 महिलाओं को मिल चुका है लाभ

रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ महिलाओं को संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीयन शुल्क में दी जा रही छूट का लाभ जिले की महिलाएं उठा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल पर लागू इस व्यवस्था के तहत महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत तथा मुद्रांक शुल्क में 1 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जिले में अब तक 1,786 महिलाएं इस छूट का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं। इस व्यवस्था से महिलाओं के पक्ष में संपत्ति पंजीयन को प्रोत्साहन मिला है और संपत्ति के स्वामित्व में उनकी भागीदारी बढ़ी है।
रायगढ़ निवासी श्रीमती गीतू डालमिया ने हाल ही में मकान खरीदकर अपने नाम पर रजिस्ट्री कराई। उन्होंने बताया कि पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट मिलने से उन्हें अच्छी-खासी आर्थिक राहत मिली है। इस छूट के कारण बची हुई राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की उच्च शिक्षा और परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकेंगी। श्रीमती गीतू डालमिया ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking