RAIGARH

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, रैली निकालकर किया जागरूक

रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज रायगढ़ जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के समस्त कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर, सखी निवास एवं पालना गृह में साफ-सफाई की गई। साथ ही अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया तथा लंबित प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण किया गया। कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास के परिसर की भी सफाई की गई। अनुपयोगी एवं अतिरिक्त सामग्री का नियमानुसार निस्तारण किया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत श्री चक्रधर बाल सदन बालिका सदन परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। रैली के दौरान शहर की दुकानों में स्वच्छता जागरूकता से संबंधित पंपलेट वितरित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking