RAIGARH

“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, मारपीट के मामले में BJYM उपाध्यक्ष तरणजीत सिंह भाटिया सहित बबलू महंत गिरफ्तार….

26 मई 2026 रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन क्लीन हंट” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मारपीट के एक मामले में 02 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  • मैरिज गार्डन के पास युवक से मारपीट मामले में फरार आरोपी तरणजीत भाठिया और बबलू महंत गिरफ्तार

थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत पिछले वर्ष 24-25 मई की रात विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना हुई थी। घटना के संबंध में पीड़ित युवक द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में युवक ने बताया कि दिनांक 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था। रात्रि लगभग 1:30 बजे लौटते समय विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास कुछ लड़कों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में तरणजीत सिंह, बबलू दास महंत, मनीष बिहारी, अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथी शामिल थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं हथियारों से मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित कर मारपीट की। प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 126(2), 396, 351(3), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v)(क) जोड़ी गई। घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही है। मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 20 फरवरी की रात मारपीट में शामिल आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर को तथा 9 मार्च को आरोपी मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू निवासी लेबर कॉलोनी थाना जूटमिल को भी चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कल शाम शहर में घूमते हुए देखे जाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में प्रकरण के मुख्य आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू दास महंत की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी कि कल फरार आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू महंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपियों को एट्रोसिटी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर पेश जेल दाखिल किया गया है । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदालाल साहू एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

  • एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“फरार वारंटियों एवं गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत ढूंढ निकालने कार्रवाई कर रही है । कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की सतत निगाह है”

नाम गिरफ्तार आरोपी :-

(1) तरणजीत सिंह भाठिया पिता रविन्द्र सिंह भाठिया उम्र 25 वर्ष निवासी दरोगापारा बुढीमाई मंदिर के पास रायगढ़
(2) बबलू दास महंत पिता स्व० शंभू दास महंत उम्र 32 वर्ष निवासी रेलवे बंगलापारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking