RAIGARH

महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड 09में 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

साईं मां दरबार मंदिर के पास बनेगी सीसी रोड, क्षेत्रवासियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा एवं बरसात में कीचड़-जलभराव से मिलेगी राहत

रायगढ़। वार्ड क्रमांक 09 चांदमारी स्थित स्कूल के पीछे साईं मां दरबार मंदिर के पास करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान ने सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद अमित शर्मा तथा क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं अधोसंरचना विकास के कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। सीसी रोड निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।महापौर ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन और विशेष प्रयासों से रायगढ़ शहर में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उनके विजन के अनुरूप सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है।सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि वार्डवासियों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वार्ड में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।इस दौरान श्रवण सिदार, घासी वस्त्रकार, संतोष हलवाई, शिव हलवाई, रवि दुबे, लाला मालाकार, अजय नारायण, शशि थवाईत, मेहरुन निशा, अनिता पप्पी, ललिता महंत, महाराज महेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता, वार्डवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking