RAIGARH

युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़, 1 नवंबर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा के प्रति रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सार्वजनिक स्थान पर युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले ऑटो चालक को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।जानकारी अनुसार दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को 22 वर्षीय युवती पूंजीपथरा से अपने पति के साथ कार में परीक्षा दिलाने रायगढ़ आई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम करीब 4:50 बजे दोनों अपनी कार से वापस घर जा रहे थे। होटल ट्रिनिटी के पास मुख्य मार्ग पर जाम होने के कारण उन्होंने अपनी कार रोकी और शीशा नीचे किया। इसी दौरान ऑटो क्रमांक *CG 13 BC 8268* का चालक उनके वाहन के पास पहुंचा और युवती की ओर इशारा करते हुए अशोभनीय टिप्पणी करने लगा। आरोपी के इस कृत्य से युवती के सम्मान को ठेस पहुंची। युवती ने लिखित आवेदन देकर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 79 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ऑटो के पंजीयन नंबर के आधार पर चालक की पहचान *उमाशंकर साहू पिता टीकम साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी राजीव नगर कोतरारोड, रायगढ़* के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी, अशोभनीय व्यवहार एवं छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking