RAIGARH

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 204 लीटर महुआ शराब और 440 किलो महुआ लाहन जब्त

रायगढ़, 2 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने तमनार एवं चक्रधर नगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 204 लीटर महुआ शराब और 440 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम तमनार, थाना तमनार में कार्रवाई की। इस दौरान बनमती बाई उरांव के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार, 31 अक्टूबर को आबकारी उप निरीक्षक श्री अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम रेगड़ा के जंगल में छापामार कार्रवाई की। यहां लावारिस हालत में कुल 195 लीटर महुआ शराब एवं 440 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 61 हजार रुपये है। मामले में लावारिस प्रकरण कायम कर जब्त सामग्री से जुड़े आरोपियों की तलाश की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को नियमित जांच करने तथा अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking