RAIGARH

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन नई दिल्ली में डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने स्थापित किया कीर्तिमान 

विश्व हिंदी परिषद अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन दो दिवसीय (दि.30-31अक्टूबर2026)विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित शोध संगोष्ठी/शोध(आलेख)वाचन 139 प्रतिभागियों में से चयनित 21 श्रेष्ठ आलेख में से रायगढ़ (छत्तीसगढ़)से एकमात्र सर्वश्रेष्ठ आलेख हेतु डॉ.मनीषा त्रिपाठी (राज्यपाल से पुरस्कृत), संयोजक विश्व हिंदी परिषद रायगढ़ ने स्थापित किया कीर्तिमान

सम्मेलन में उपस्थित अतिविशिष्ट अतिथियों में डॉ.श्रवण कुमार, केंद्रीय समन्वयक विश्व हिंदी परिषद एवं सदस्य पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, डॉ.विपिन कुमार राष्ट्रीय महासचिव, विश्व हिंदी परिषद, विदेश एवं वित मंत्रालय भारत सरकार, श्री विनोद बंसल राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद, प्रोफेसर महासिंह पूनिया अध्यक्ष, हिंदी विभाग एवं निदेशक लोक-संपर्क विभाग कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, सुश्री अथिला कोतवाल संस्थापक -निदेशक हिन्दी संस्थान श्रीलंका, स्वामी विवेकानंद केंद्र कोलंबो,श्री संजय
पासवान बिहार विधान परिषद, सदस्य एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार ने की मुक्त कंठ से की प्रशंसा, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा सभागार सम्मान समारोह में मंचासीन रहे माननीय जुएल उरांव जी केन्द्रिय जनजातीय मामले भारत सरकार, डॉ.अशोक कुमार भार्गव आईएएस. डॉ.पी.के.पुरोहित प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र, के हाथों डॉ.मनीषा त्रिपाठी को प्रशस्ति-पत्र सह मोमेंटो से सम्मानित किया गया। डॉ.मनीषा त्रिपाठी के आलेख के बारे में पुनः प्रशंसा मंचसीन अतिथियों ने की,साथ ही उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दी।

.
इस स्वर्णिम उपलब्धि हेतु इष्ट मित्रों, स्नेहीजनों, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन आदि ने बधाईयां प्रेषित की।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking