RAIGARH

बाल दिवस पर बच्चों को शानदार सौगात : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कल करेंगे बड़े हरदी में नए स्कूल व आंगनबाड़ी भवन का वर्चुअल लोकार्पण



रायगढ़ / 14 नवंबर, बाल दिवस के विशेष अवसर पर विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत बड़े हरदी के बच्चों को एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के कर कमलों द्वारा कल, 14 नवंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे शासकीय प्राथमिक शाला, बड़े हरदी और नए आंगनबाड़ी भवन का वर्चुअल माध्यम से भव्य लोकार्पण किया जाएगा।
ग्राम पंचायत बड़े हरदी द्वारा निर्मित इन नए भवनों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का एक बेहतर और सुरक्षित माहौल मिलेगा। जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला भवन का निर्माण 15 लाख रुपये और नए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण 11.69 लाख रुपये की लागत से किया गया है। यह नवनिर्मित प्राथमिक शाला का भवन पूरी तरह से बनकर तैयार है और बच्चों के स्वागत के लिए सज चुका है।
कार्यक्रम में इनकी रहेगी गरिमामयी उपस्थिति:
इस वर्चुअल लोकार्पण समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
जनप्रतिनिधियों में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, जनपद सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति के सदस्य श्री मुक्तेश्वर पंडा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोल नायक, ग्राम पंचायत बड़े हरदी के सरपंच श्री जोगेंद्र चौहान, और भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संदीप पंडा सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
वहीं प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों में पुसौर जनपद पंचायत के सीईओ श्री विवेक गोस्वामी, बीईओ (BEO) पुसौर श्री भुवनेश्वर पटेल, एबीईओ (ABEO) श्री मनीष सिंहा, श्री उत्तर सिदार, श्री रुद्रेश्वर एक्का,संकुल प्राचार्य श्री डी के वर्मा, सीएसी (CAC) श्री श्रणव साव, श्री शांतनु पंडा और श्री पंचानन निषाद के साथ-साथ बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।
बाल दिवस के अवसर पर हो रहे इस लोकार्पण से पूरे बड़े हरदी गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी उत्साह का माहौल है। यह नया भवन बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव को और भी मजबूत करेगा।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking