RAIGARH

नहीं रही कुमारी मौर्य, निधन से शोक की लहर

रायगढ़। जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़ से सेवानिवृत्त स्वर्गीय बाबूराम मौर्य की धर्मपत्नी कुमारी मौर्य का आज प्रातः लगभग 7 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।

कुमारी मौर्य, दैनिक किरण दूत के प्रधान संपादक प्रेम नारायण मौर्य की मामी थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। उनके देवर बेचुराम मौर्य , दामाद अंबिका प्रसाद मौर्य तथा भतीजे राजेंद्र प्रसाद मौर्य, राज कुमार मौर्य, कमलेश मौर्य, अमित मौर्य एवं अखिलेश मौर्य, श्री देव मौर्य, सुनील मौर्य, विजय नारायण मौर्य सहित परिवार के सभी सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

परिवारजनों ने बताया कि कुमारी मौर्य का सरल, स्नेहमयी एवं आत्मीय स्वभाव सदैव सभी की स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनके निधन से परिवार ने अपनी एक स्नेहमयी सदस्य को खो दिया है।
दिवंगत कुमारी मौर्य की अंतिम यात्रा आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे प्रेम नारायण मौर्य के निवास स्थान, टीवी टावर रोड, अटल आवास के सामने, रायगढ़ से निकलेगी। अंतिम संस्कार हेतु पार्थिव देह को पंजरी प्लांट स्थित मुक्ति धाम ले जाया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking